नीरव मोदी ने की PNB के साथ 11,346 करोड़ की गड़बड़ी, विरोधियों ने कसा तंज दूसरा मोदी भी देश को पड़ा महंगा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पहले से ही कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे देश के सरकारी बैंकों को अब तक का सबसे बड़े घोटाले से जूझना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पहले से ही कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे देश के सरकारी बैंकों को अब तक का सबसे बड़े घोटाले से जूझना होगा। जानकारी अनुसार मुंबई में स्थित एक पीएनबी की शाखा में 1.77 अरब डॉलर की गड़बड़ी होने का मामला सामने आया है।

nirav modi

जिस कारण इस मामले में अरबपति ज्वैलरी कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ईडी ने इस मामले पर कारवाई करते हुए देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुंबई के हाजी अली दरगाह के पास बने नीरव के घर को भी सील कर दिया गया है।

PNB

इस पर नीरव ने पीएनबी को पत्र लिख कर कहा कि वो सभी पैसों को लौटाने के लिए तैयार है जिसके लिए उसने 6 महिने का समय मांगा है। फिलहाल इस मामले के बाद पीएनबी ने अपने दस कार्यकर्ताओं को निलबिंत कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को भेज दिया है।

nirav modi

बैंक ने नीरव पर आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक के अधियाकिरयों के साथ मिल कर साजिश रची है। गौरतलब है कि ये धोखाधड़ी सात साल पहले ही हो चुकी थी। पर किसी को भी इसके बारें में जानकारी नहीं थी। इस घोटाले के बाद वित्त मंत्रालय में भी हड़बड़ी मच गई है। जिस कारण उन्होने सीबीआई को जांच करने के निर्देश जारी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *