शामली, 31 अगस्त
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड केस में UP पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। UP पुलिस ने सुबह शामली के औद्योगिक क्षेत्र में दो शूटरों को ढ़ेर कर दिया। सुबह UP पुलिस और शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में करीबन 20 से ज्यादा राउंड़ फायर हुए।दोनौं शूटरों की पहचान सुमित और मोहित के रुप में हुई जोकि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे।दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। UP पुलिस अब अवब हत्याकांड़ में शामिल दो अन्य आरोपी सत्यम और आर्यन की तलाश कर रही है। UP पुलिस के मुताबिक अंकित की हत्या के बाद जिले में नाकेबंदी कर चेकिंग बढ़ा दी थी।सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने करनाल की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया।लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी । इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को घायल कर दिया ।पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं।
मौके से हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो पिस्टल, 30 बोर के 10 जिंदा और 9 खोखा कारतूस, एक अन्य पिस्टल के साथ 16 जिंदा और 6 खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर बाइक, बैग, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
26 अगस्त को हुई थी अंकित बालियान की हत्या
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की 26 अगस्त की शाम शामली में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठने जा रहे थे , तभी बाइक सवारों ने उन्हे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चार संदिग्ध शूटरों की पहचान की थी।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद चारों आरोपी बागपत और लोनी की ओर फरार हुए थे। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी थी।पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश के साथ ही हत्या के पीछे की पूरी साजिश और आरोपियों के आपसी संबंधों की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –



