दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बढ़ा H1N1 का खतरा, अस्पतालों में तैयार किए जा रहे अलग वार्ड

 दिल्ली, 31 अगस्त दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बदलते मौसम औऱ बारिश के चलते H1N1 यानि कि स्वाइन फ्लू के मामलों ममें लगातार…

दिल्ली

 दिल्ली, 31 अगस्त

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बदलते मौसम औऱ बारिश के चलते H1N1 यानि कि स्वाइन फ्लू के मामलों ममें लगातार बढौतरी हो रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ दी है औपर अस्पतालों में मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली में एक दिन में मिले 199 नए मरीज

दिल्ली में H1N1 संक्रमण की रफ्तार बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 अगस्त को राजधानी में एक दिन में 199 नए H1N1 मरीज सामने आए। इसके साथ दिल्ली में इस सीजन में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 3006 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में 551 केस

उत्तर प्रदेश में भी H1N1 के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई है। प्रदेश में अब तक H1N1 के 551 प्रयोगशाला-पुष्ट मामले सामने आए हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे ज्यादा 189 मरीज मिले हैं।नोएडा में भी मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच गई।

हिमाचल में 64 वर्षीय मरीज की मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्वाइन फ्लू से अस्पताल में भर्ती 64 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। 64 वर्षीय रामाशीष पहले से गंभीर फेफड़ों की बीमारी और निमोनिया से जूझ रहे थे और उन्हें सांस लेने में भी परेशानी थी।

अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। कुछ स्थानों पर छह से आठ बेड की व्यवस्था की गई है।

H1N1 की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन का इस्तेमाल शुरू करने की भी तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण के नए मामले मिलने पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमें मौके पर जाकर मरीज और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाएंगी।

बारिश और भीड़भाड़ से संक्रमण का खतरा

बारिश और बदलते मौसम के दौरान लोग अक्सर बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में फ्लू जैसे संक्रमण के फैलने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग घबराने के बजाय सावधानी बरतें और गंभीर लक्षण होने पर ही चिकित्सकीय सलाह के अनुसार जांच और उपचार कराएं।

अन्य खबरें जानें –

Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *