Women’s Asia Cup 2026 : भारतीय टीम ने थाईलैंड ने 94 रनों से हराया,जीत के साथ शुरूआत, गेंदबाजों ने मचाया कहर

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में…

भारतीय टीम

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड की टीम को 94 रनों से हराकर जीत दर्ज की। थाईलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने थाईलैंड की टीम को 159 रनों का लक्ष्य दिया।159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। नंदनी शर्मा और दीप्ती शर्मा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। श्री चरणी ने दो और क्रांति गौड़ ने एक सफलता मिली।

थाईलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

भारतीय टीम में शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते  हुए 64 रन बनाए। शेफाली ने महज 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो महिला एशिया कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

159 रनों का लक्ष्य करने उतरी थाईलैंड की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही।क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में नट्टकान चंतम को 4 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद नंदनी शर्मा और श्री चरणी ने लगातार विकेट लेकर थाईलैंड पर दबाव बढ़ा दिया। पावरप्ले के दौरान ही थाईलैंड के चार विकेट गिर चुके थे।

इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने अपने करियर का 150वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला। वह भारतीय टीम की ओर से 150वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर खिलाड़ी है। उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

भारत ने इस शानदार जीत के साथ महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 3 सितंबर को हांगकांग के साथ होगा और 5 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा।

अन्य खबरें जानें –

FIH Hockey World Cup 2026 : जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर जीता वर्ल्ड कप का खिताब, चौथी बार बना चैंपियन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *