हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जर्मनी औऱ स्पेन के बीच खेला गया। बेल्जियम के वावरे स्थित बेल्फियस हॉकी एरिना में यह रोमांचक मुकाबला खेला गया।मिचेल स्ट्रूथॉफ के दम पर जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया। जर्मनी ने इसी जीत के साथ चौथी बार विश्व कप अपने नाम किया।इस रोमांचक मुकाबले के पहले दो क्वार्टरों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी औऱ हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।
स्ट्रुथॉफ ने जर्मनी को दिलाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर के 44वें मिनट में मिशेल स्ट्रुथॉफ ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।आखिरी क्वार्टर में स्पेन ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।जर्मनी ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए फाइनल मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की।
स्पेन का पहली बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने का इंतजार एक बार फिर खत्म नहीं हुआ। स्पेन की टीम 1971 और 1998 के बाद तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंची और उसे तीनों मौकों पर उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
अर्जेंटीना ने जीता कांस्य पदक
तीसरे स्थान के मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने स्वर्ण, स्पेन ने रजत और अर्जेंटीना ने कांस्य पदक जीता।



