Anju became Fatima and married Nasrullah: फेसबुक फ्रेंड से मिलने हिन्दुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू ने अब वहां धर्म परिवर्तन कर अंजू से फातिमा बन गई है. उसने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्ला से निकाह कर लिया है.
बता दें कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने पहले कहा था कि वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वहां जा रही है और कुछ दिनों में लौट आएगी. हालांकि अब पाकिस्तान से उसके निकाह कर लेने की खबरें सामने आ रही है. अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं.आपको बतादे कि धर्म परिवर्तन करने से पहले अंजू ईसाई थी
नसरुल्लाह ने निकाह से किया इनकार
हालांकि निकाह के बाद जब नसरुल्लाह से बातचीत की तो उसने शादी की बात से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं नसरुल्लाह ने ये भी कहा कि अंजू (फातिमा) उनकी दोस्त है और वो उससे प्यार नहीं करते हैं. हालांकि इस बीच दोनों का निकाहनामा सामने आया गया जो नसरुल्लाह के दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है.
नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है अंजू
इससे पहले एक पाकिस्तानी न्यूज ने दावा किया था कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वो अपने नए घर में खुशी से रह रही है. अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि स्थानीय लोगों ने अंजू को तोहफे भेंट कर उन्हे स्वीकार किया है और वह यहां खुश है.वो नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है.
कौन है अंजू ?
बता दें कि अंजू भारत में उत्तर प्रदेश के कैलोर की रहने वाली है. वो एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और साल 2007 में अरविंद से उसकी शादी थी. शादी के बाद अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में पति के साथ रहती थी.
शादी के बाद अरविंद से उसके दो बच्चे भी हैं. अंजू फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से संपर्क में आई थी और फिर उनकी दोस्ती हो गई. इसके बाद दोनों फोन पर भी बात भी बात करने लगे और फिर वो उससे मिलने पाकिस्तान पहुंच गई. अंजू ने पाकिस्तान जाने के बाद कहा था, ‘मैं नसरुल्ला को दो-तीन सालों से जानती हूं. मैंने यह बात अपनी बहन और मां को पहले दिन ही बता दी थी. ”



