ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले खेल मंत्री अनिल ने इस बार जेल जाने वाले कांग्रेसी नेताओं पर चुटकी ली। अनिल विज ने सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बिना एसी के रहने के लिए अपने शरीर की क्लाईमेटाइजेशन कर लेनी चाहिए।
विज ने कहा कि अब चिदंबरम साहब जेल की रोटी खा रहे हैं, साथ ही विज ने हुड्डा के जल्द जेल जाने का इशारा करते हुए कहा कि आज भूपिंद्र हुड्डा पर कई चार्ज हैं । कांग्रेस ने आज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और उसको चुनाव समिति का चेयरमेन बना कर, एक भ्रष्टाचारी को लोगों के सामने पेश करना चाहते हैं। विज ने कहा कि लगता है भूपिंद्र हुड्डा भी अपनी बॉडी की “क्लाईमेटाइजेशन” कर रहे होंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष बदलने पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि पहले अध्यक्ष बनने पर अशोक तंवर को हेलमेट पहनकर रखने की सलाह दी गई थी और अब शैलजा को भी हेलमेट डालकर रखने की सलाह दी। विज ने कहा कि जो पहले हुड्डा कर रहे थे, वो अब तंवर कर रहे हैं। पार्टी में मार- पिटाई हो रही है, लेकिन इन सबसे भाजपा को कोई असर नहीं होगा।
वहीं, जेजेपी- बीएसपी के टूटे गठबंधन पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि मायावती ने जेजेपी की पतली हालत देखते हुए ही ये फैसला लिया होगा, यानि की बसपा ने जेजेपी को रिजेक्ट कर दिया है।



