इमरान खान का उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने फिर उड़ाया मजाक, कहा-उतर गई हेकड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार उनकी खिल्ली उड़ाई है। कश्मीरियों के समर्थन में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार उनकी खिल्ली उड़ाई है। कश्मीरियों के समर्थन में पाकिस्तान में हर शुक्रवार को आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद इमरान की हेकड़ी निकल गई है। यह बात खुद रेहम खान ने कही है।

रेहम खान ने ट्वीट के जरिए कहा है कि, वो जिन्हें कश्मीरियों का साथ देने के लिए हर जुम्मे पर 30 मिनट खड़ा होना था, उनकी हिम्मत एक हफ्ते में ही जवाब दे गई। शायद सेलेक्टेड पीएम मौसम बेहतर होने का इंतजार कर रहे हैं। इमरान खान ने पिछले शुक्रवार को पाकिस्तान में कश्मीरियों के साथ खड़े होने का दिखावा किया था। लेकिन सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद इन प्रदर्शनों में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। इस पर रेहम खान ने चुटकी ली है। रेहम इससे पहले भी पाकिस्तान में कानून व्यवस्था को लेकर इमरान खान पर सवाल खड़े कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *