ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हरियाणा का सब हेल्थ सेंटर देखने पर विज का बड़ा विवादित ब्यान सामने आया है | जहां अनिल विज ने कहा की अगर केजरीवाल को प्रेग्नेंसी की तकलीफ है तो मुझे चिठ्ठी लिखें मैं किसी अच्छे हस्पताल में केजरीवाल का इलाज करवा दूंगा |
अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए मशहूर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यहीं नहीं रुके, अनिल विज ने ये तक कह डाला की अगर केजरीवाल ने फैमली प्लैनिंग करवानी है तो सर्विस देना उनका काम है, केजरीवाल कहें तो मैं कर्मचारी घर भेज दूंगा और फैमली प्लैनिंग करवा दूंगा |
बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री कि ओर से हरियाणा के स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का औचक निरिक्षण करने का मामला गर्माता जा रहा है, बीते दिनों अरविन्द केजरीवाल असंध हलके के एक गांव की डिस्पेंसरी देखने गए थे लेकिन उन्हें पता चला की जिस गांव में वह डिस्पेंसरी देखना चाहते हैं उस गाँव के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है और प्रशासन ने भी उन रास्तों को खुलवाने से हाथ खड़ा कर दिया |
अरविन्द केजरीवाल ने आरोप लगाया था की उन्हें फीड बैक मिल रही है की हरियाणा के अस्पताल बहुत ज्यादा गंदे और महंगे हैं, अस्पताल निशुल्क और ताप क्लास सुविधाओं से लैस हैं |
Watch Video
https://youtu.be/YlqUre0GL9k
