ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी पुलिस ने दो ऐसे आरपियों को गिरफ्तार किया है जो लोगों के एटीएम को मासूम बनकर अपने सामने स्वाईप करवा लेते थे और उनका पिन कोड़ देख लेते थे | बाद में उनके जाने के बाद सिर्फ 2 मिनट में ही वे उनके एटीएम का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लेते थे | हालांकि वे लोग ज्यादा पढ़े लिखें नहीं है लेकिन यू टयूब से उन्होंने क्लोन बनाना सीखा और इस अपराध को अंजाम देना शुरू कर दिया था |
पकड़े गए आरोपियों की माने तो वो कम समय में अमीर बनना चाहते थे जिसके चलते वो ऐसा करते थे | बता दें कि भिवानी में रेलवे स्टेशन पर लगे एटीएम मशीन पर एक शख्स अपने एटीएम का इस्तेमाल कर रहा था कि तभी उसी एटीएम रुम में एक युवक आया और उसने शीतल नामक व्यक्ति को कहा कि उनका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है और उसका कार्ड लेकर मशीन स्वाईप करवाने लगे | शीतल को थोड़ा शक हुआ उसने बाहर निकल कर चिल्लाना शुरु कर दिया | जिससे वो आरोपी डरकर वहां से भाग गया |
Watch Video
https://youtu.be/60FUjE_i-90
