‘लेडी सिंघम’ ट्रैफिक इंचार्ज का चला डंडा, अपाहिज़ ऑटो चालक के पत्नी ने किया हंगामा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी की लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध ट्रैफिक इंचार्ज ने शुक्रवार को बिना लाइसेंस औऱ कागजात के ऑटो चालकों पर कार्रवाई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी की लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध ट्रैफिक इंचार्ज ने शुक्रवार को बिना लाइसेंस औऱ कागजात के ऑटो चालकों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी | इतना ही नहीं ट्रैफिक इंचार्ज ने अपाहिज ऑटो चालकों को भी नहीं बख्शा | जिसके बाद अपाहिज ऑटो चालक की पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया |

ऑटो चालक की पत्नी ने ट्रैफिक इंचार्ज के सामने गिड़गिड़ाते हुए उसके पति को छोड़ने की गुहार की | लेकिन अपाहिज़ के एक टांग के ना होने के कारण ट्रैफिक इंचार्ज ने उसकी एक ना सुनी | आपको बता दे कि करीब 20 दिन पहले ट्रैफिक इंचार्ज ने रेवाड़ी में सभी ऑटो चालकों को हिदायत दी और साथ में 15 दिन का समय देते हुए कहा था कि जिस ऑटो के कागजात और लाइसेंस नहीं हैं 15 दिन में तैयार करवा ले नहीं तो किसी को बक्शा नही जायेगा |

Watch Video

https://youtu.be/3hedQorwfcM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *