Anil Agarwal Son Death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन, पीएम ने भी जताया शोक, जानिए कौन है अग्निवेश अग्रवाल?

Anil Agarwal Son Death PM: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन (Anil Agarwal Son Death) पर बहुत लोगों…

Anil Agarwal Son Death PM:

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन (Anil Agarwal Son Death) पर बहुत लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इस दुखद घटना को स्तब्ध करने वाला बताया.

Anil Agarwal Son Death, निधन काफ़ी चौंकाने वाला-

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,

“अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन काफ़ी चौंकाने वाला और दुखद है. पीएम मोदी ने यह प्रतिक्रिया अनिल अग्रवाल की ओर से अपने बेटे के निधन पर साझा किए गए पोस्ट पर दी. प्रधानमंत्री ने लिखा, आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले.

स्कीइंग के दौरान हुआ था हादसे-

अनिल अग्रवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा था, मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया. वह सिर्फ़ 49 साल का था. स्वस्थ, जीवन से भरा हुआ और सपनों से भरा हुआ. अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए हादसे के बाद वह न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में इलाज करा रहा था और ठीक हो रहा था. उन्होंने लिखा, “हमें लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया.

कौन हैं अनिल अग्रवाल?

अनिल अग्रवाल Vedanta Resources के फाउंडर और चेयरमैन हैं. उन्होंने 1976 में इस कंपनी की शुरुआत एक छोटी केबल कंपनी से की थी. बहुत कम उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ स्क्रैप के काम से बिजनेस की दुनिया में कदम रखा.कई बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे धीरे Vedanta को मेटल, माइनिंग, पावर और ऑयल जैसे बड़े सेक्टर में खड़ा किया.एक साधारण परिवार से निकलकर अरबों की कंपनी बनाने वाले अनिल अग्रवाल की कहानी आम लोगों के लिए भी प्रेरणा है.

अन्य खबरें जानें-

‘ਵਿਕਸਿਤ ਭਾਰਤ-ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਤੇ ਆਜੀਵਿਕਾ ਮਿਸ਼ਨ’ ਤਹਿਤ BJP ਦੀ ਚੌਪਾਲ, ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਤੇ ਸਾਧੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *