Himachal Road Rage: नशे में धुत युवाओं ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल, देखें वीडियो: नशे में धुत युवाओं ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Himachal Road Rage Viral Video: हिमाचल के हमीरपुर शहर के नजदीक सलासी के पास का निजी बस (Himachal Road Rage) चालक और परिचालक से नशे…

Himachal Road Rage Viral Video:

हिमाचल के हमीरपुर शहर के नजदीक सलासी के पास का निजी बस (Himachal Road Rage) चालक और परिचालक से नशे में धुत्त युवाओं ने मारपीट का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से सोशल वायरल हो रहा है. कुछ युवकों का सड़क में गाडी हटाने को लेकर विवाद मारपीट तक पंहुच गया. घटना के बाद युवक वहां से भाग गए और कुछ दुरी में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Himachal Road Rage, गाड़ी ट्रक से टकराई-

जानकारी के अनुसार यह मामला वीरवार सुबह चार बजे के आसपास का है. जब नशे में धुत्त कुछ युवाओं ने सड़क पर गाड़ी रोककर हैबोल्टेज ड्रामा किया. इन्होंने भारत बस सर्विस की बस को रोक कर शीशे तोड़े, ड्राइवर- और यात्रियों से मारपीट की. इसके बाद मौके से भगा गए.

गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत

इसके बाद थोड़ी दूरी पर ट्रक से इन लोगों की गाड़ी टकराई और गाड़ी में सवार लड़की भी गंभीर रूप से घायल हुई है. वीडियो में लड़की एक युवा को मारपीट न करने से रोक रही है. युवक ने लड़की को धक्का देकर गाड़ी में गिरा दिया फिर चालक और परिचालक तथा बस में बैठी सवारियों के साथ भी नशे में धुत्त युवकों में मारपीट की है. इसके बाद युवाओं ने अपनी गाड़ी को एक खड़े ट्रक से भी टकरा दिया.

Himachal Road Rage, परिचालक और सवारियों से भी की मारपीट-

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत बस सुबह 5 बजे धनेटा से शिमला के लिए जा रही थी. जैसे ही बस सलासी के पास पहुंची तो सड़क बीच दो गाड़ियां खड़ी की गई थी. बस चालक ने युवाओं से सड़क से गाड़ियां हटाने की बात की. जिस पर युवा गाली गलौज व मारपीट पर उतर आए. युवाओं ने चालक परिचालक और बस में बैठी सवारियों के साथ भी मारपीट की है.उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए 8 से 9 लोग शामिल थे. उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

अन्य खबरें जानें-

Bihar Bomb Threat: बिहार में चार प्रमुख कोर्टों को बम से उड़ने की धमकी, जानिए आज के दिन अन्य किन राज्यों के कोर्टों को मिली एसी धमकियां?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *