BHIWANI में फूटा आशा वर्करों का गुस्सा, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन , SIR और BLO ड्यूटी का भी किया विरोध

भिवानी 11 जुलाई भिवानी में लंबित मांगों को लेकर आशा वर्करों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। शुक्रवार को सैकड़ों आशा वर्करों…

भिवानी

भिवानी 11 जुलाई

भिवानी में लंबित मांगों को लेकर आशा वर्करों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। शुक्रवार को सैकड़ों आशा वर्करों ने शहर में विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम CMO के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

भिवानी के नेहरू पार्क में शुक्रवार को आशा वर्कर बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं। यहां से वें जुलूस की शक्ल में घंटाघर चौक होते हुए CMO कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आशा वर्कर नेताओं ने कहा कि उनसे SIR और BLO जैसी ड्यूटी करवाई जा रही है, जबकि इसके लिए न तो उन्हें कोई प्रशिक्षण दिया गया है और न ही आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उनका कहना है कि बिना प्रशिक्षण इस तरह का कार्य कराना पूरी तरह गलत है।

आशा वर्करों ने मांग की कि 70 दिनों का काटा गया वेतन तुरंत जारी किया जाए, जिन आशा वर्करों को सेवा से हटाया गया है उन्हें वापस लिया जाए, और केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 में घोषित 1500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का लाभ तत्काल दिया जाए। उनका कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद आज तक यह राशि नहीं मिल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने सेवानिवृत्ति लाभ, प्रसूति अवकाश, बीमारी की छुट्टी और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों की महिला कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं आशा वर्करों को भी मिलनी चाहिए। साथ ही ऑनलाइन कार्य का अतिरिक्त दबाव बंद करने की मांग करते हुए कहा कि इससे उनके नियमित स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

आशा वर्करों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने दो बार बातचीत का समय देने के बावजूद उनसे मुलाकात नहीं की। उन्होंने मांग की कि जल्द वार्ता के लिए बुलाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 21 जुलाई को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेंगी।फिलहाल आशा वर्करों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार तक पहुंचा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार उनकी मांगों पर क्या फैसला लेती है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

अन्य खबरें जानें –

PALWAL में फर्जी RTO अधिकारी बनकर हजारों रूपये की ठगी करने वालो के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *