पलवल 11 जुलाई
पलवल होडल में नेशनल हाईवे 19 पर फर्जी RTO अधिकारी बनकर एक गौशाला की गाड़ी छोड़ने की एवज में हजारों रुपये की ठगी करने के मामले ने पुलिस ने दिल्ली निवासी गौसेवा संचालक की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
होडल थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली निवासी डॉ. टीआर मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दिल्ली में सेवा ट्रस्ट के माध्यम से एक गौशाला का संचालन करते है। उन्होंने बताया कि हमारी गौशाला की गाड़ी दिल्ली से बांके बिहारी आश्रम वृंदावन में भंडारे का सामान छोड़कर वापस दिल्ली आ रही थी। गाड़ी खाली थी, उसमें सिर्फ एक दूध की कैन थी। उन्होंने बताया कि यूपी हरियाणा करमन बॉर्डर RTO के अधिकारियों ने उस गाड़ी को रोक लिया। जांच के दौरान यह पता चला कि भूलवश गाड़ी का जून महीने का टैक्स जमा नहीं हुआ है ,जिसे मैने तुरंत जमा कर दिया।
इस दौरान फर्जी RTO अधिकारियों ने गाड़ी के कागजात, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस लेकर गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया। उसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मेरे चालक के मोबाइल फोन से मुझसे बातचीत कि ओर गाड़ी छोड़ने की एवज में मुझसे 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करी। जब मैने उनसे कहा कि यह गौशाला की गाड़ी है गायो की सेवा में चलती है तो उन्होंने मेरी एक नहीं मानी और गाड़ी को जब्त करने की धमकी दी।
बाद में उन्होंने QR कोड भेज दिया, जिस पर शिकयातकर्ता ने 24 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला आरोपियों ने फर्जी तरीके से पैसे ऐंठे है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। इस मामले में DSP सुरेश भड़ाना ने बताया कि, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है । जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



