HANSI में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हडताल जारी, डिपो की 71 रोडवेज बसों का चक्का जाम, 2023 से कर्मचारियों को नही मिला भुगतान

हांसी 11 जुलाई   हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर हांसी रोडवेज सब डिपो में चालक और परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को…

हांसी

हांसी 11 जुलाई  

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर हांसी रोडवेज सब डिपो में चालक और परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी। सुबह से ही कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया और बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठ गए। हड़ताल के कारण हांसी सब डिपो की 71 रोडवेज बसों का चक्का जाम रहा, हड़ताल के दौरान चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने हिसार रोडवेज के महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे, बैठकों में अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। मजबूर होकर अब उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के नेता ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल हांसी सब डिपो के कर्मचारियों का ही लगभग पांच करोड़ रुपये नाइट ड्यूटी का बकाया विभाग पर लंबित है। कर्मचारियों ने दिन-रात ड्यूटी कर यात्रियों को सेवाएं दीं, लेकिन उन्हें उनके परिश्रम का भुगतान तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को मिलने वाली LTC  का लाभ भी लंबे समय से नहीं दिया गया है।

इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल बिल भी लंबित पड़े हैं। कई कर्मचारी गंभीर बीमारियों के इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से उनकी प्रतिपूर्ति नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि यदि विभाग कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

BHIWANI में फूटा आशा वर्करों का गुस्सा, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन , SIR और BLO ड्यूटी का भी किया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *