BAHADURGARH में 31 जुलाई को नशे के विरुद्ध होगा दौड़ का आयोजन, 3 हजार धावक लेंगे हिस्सा, युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति किया जाएगा जागरूक

बहादुरगढ़, 17 जुलाई युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 31 जुलाई को बहादुरगढ़ में एक विशाल…

बहादुरगढ़
बहादुरगढ़, 17 जुलाई

युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 31 जुलाई को बहादुरगढ़ में एक विशाल नशे के विरुद्ध दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ डॉक्टर ललित भनोट के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित की जा रही है। आयोजन की जानकारी देते हुए भीम अवार्डी कोच एवं आयोजक चरण सिंह राठी ने बताया कि दौड़ में करीब 3 हजार धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। अभी तक 1300 से अधिक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा चुके हैं और लगातार रजिस्ट्रेशन जारी हैं।उन्होंने बताया कि दौड़ 31 जुलाई को सुबह 8 बजे सराय औरंगाबाद गांव स्थित डॉ. ललित भनोट एकेडमी से शुरू होगी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी, युवा, छात्र-छात्राएं तथा खेल प्रेमी हिस्सा लेंगे।

चरण सिंह राठी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें खेलों से जोड़ना है। उनका कहना है कि यदि युवा खेलों को अपनाएंगे तो वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तथा समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।इस अवसर पर दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली विशेष टी-शर्ट का भी लोकार्पण किया गया। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस जागरूकता दौड़ में शामिल होकर नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश देने की अपील की।

अन्य खबरें जानें –

PRIME MINISTER का जालंधर दौरा, राज्य को 5,470 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात,कई रेल सेवाओं का भी किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *