नारनौल, 17 जुलाई
नारनौल के साथ लगते गांव कोरियावास में लगभग 80 एकड़ में बने महर्षि च्यवनन मेडिकल कॉलेज और 850 बेड के राव तुलाराम हॉस्पिटल का वर्चुअल उद्घाटन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में किया। नारनौल के मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव रही। आज इस कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन लगाकर हजारों की संख्या में लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना ।
वहीं नारनौल के कोरियावास और भिवानी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह को भी इस बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव औऱ नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं । वहीं अस्पताल में भी OPD शुरू की जा चुकी है।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्ही की बदौलत आज हरियाणा में स्वास्थ्य शिक्षा काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आज कोरियावास और भिवानी के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो पाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी रुचि दिखाई है। यही कारण है कि आज हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हो चुकी है ।
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरियावास के इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बेहतर सुविधा हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि पीपी मोड पर स्पेशल मशीनें लगाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। वही डायलिसिस सेवाएं शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया पर भी काम जारी है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए सड़क मार्ग को चोड़ा कर इसे फोर लेन बनाया जाएगा । जिसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने स्वास्थ्य विभाग संभाला था उस दौरान 1100 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी। अस्पतालों में आधुनिक नई मशीनें भेजी गई थी, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके ।
लगभग 80 एकड़ में बने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है इस पर लगभग 750 करोड रुपए की लागत आई है ।लगभग 80 एकड़ जमीन गांव कोरिया वास की पंचायत ने सरकार को निशुल्क दी थी। जिस पर अब मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है।
अन्य खबरें जानें –



