Amritsar Terror Module Burst: अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, अत्याधुनिक पिस्टल सहित रिमोट कंट्रोल आईईडी बरामद

Amritsar Pakistan Terror Module Burst: स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते किया है। इसमें उन्होंने रिमोट नियंत्रित…

Amritsar Terror Module Burst: अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, अत्याधुनिक पिस्टल सहित रिमोट कंट्रोल आईईडी बरामद

Amritsar Pakistan Terror Module Burst:

स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते किया है। इसमें उन्होंने रिमोट नियंत्रित आईईडी, विदेशी निर्मित पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, गिरफ्तार आरोपी एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था।

ड्रोन से सीमा पार से आती है सामग्री-

जांच एजेंसियों के अनुसार आतंकी सामग्री को सीमा पार से ड्रोन और अन्य तरिकों से भारत भेजते जिसे शहर के बाहरी इलाके में तय स्थान से उठाता। बरामद आईईडी रिमोट से संचालित की जा सकने वाली थी। पंजाब और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में लक्षित हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों और नेटवर्क से जुड़े संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज किय है। मॉड्यूल की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और सीमा पार बैठे संचालकों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद –

अमृतसर शहरी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक 9 एमएम और .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। साथ ही कुछ जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क स्थापित कर सीमा पार से अवैध हथियारों की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही थी। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हथियारों की खेप किस माध्यम से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

अन्य ख़बरें जानें-

Bathinda Body in Suitcase: बठिंडा के गांव में सूटकेस के अंदर मिली लगभग युवती (20) की लाश, सूटकेस घसीट रहे थे कुत्ते, हत्या का शक

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *