ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर जीआरपी पुलिस ने एक युवक को 780 रामपुरी चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है रामपुरी चाकू इतनी बड़ी मात्रा में देख कर पुलिस खुद हैरान है आखिर इतने चाकुओं की अमृतसर गुरु नगरी को क्या जरूरत है पुलिस इस बात की जाँच में है की कहीं इन चाकुओं से शहर में अलग अलग जगह वारदातों में इस्तमाल तो नहीं किया जाना था ।
अमृतसर जीआरपी पुलिस के हथे चढे इस शक्श से न तो कोई नशीला पदार्थ पकड़ा गया है और न ही कुछ और इस युवक का नाम हरभजन सिंह है और जीआरपी पुलिस ने हरभजन सिंह से जो भी पकड़ा है उससे जीआरपी पुलिस भी सकते में है इस युवक से पुलिस ने 780 रामपुरी चाकू पकडे है और इतनी बड़ी तादाद में रामपुरी चाकू देख कर अमृतसर पुलिस हैरान है |
पुलिस के मुताबिक 6 तारीख को मुंबई से सामान ट्रेन में आ रहा था और उन्हें पहले से ही इस बारे में गुप्त सुचना मिली थी और लुधियाना से जीआरपी पुलिस ने इस सामान के ऊपर नजर रखी और जब अमृतसर पहुँच कर सामान को ट्रेन से उतारा गया तो पुलिस दूर खड़ी होकर देखती रही की इस सामान को कौन लेने आता है और जब हरभजन सिंह इस सामान को लेने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक 1 रामपुरी चाकू अपने पास रखने पर भी मामला दर्ज किया जाता है ये तो फिर 780 चाकू है ।
Watch Video
https://youtu.be/2wSOVjjgzqk
