ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाबालिग लड़के-लड़की की शादी करवाना गैरकानूनी है। पर आज भी समाज में पुलिस की नज़रो से बच कर नाबालिग बच्चों की शादी करवाई जाती है।
यदि इस बात का पता पुलिस को चल जाए तो सलाखों की हवा खानी पड़ती है। ऐसे अपराध बिहार, उत्तरपूर्वी राज्य, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में में ज्यादातर हो रही है। गौरतलब है कि पंजाब में हाजीपुर के नजदीकी गांव वेला सरियाणां में भी ऐसे ही अपराध को अंजाम दिया जा रहा था।
शादी इतने गुप्त तरीके से की जा रही थी कि इस बारें में किसी को कुछ भी पता नहीं था। दरअसल 15 साल की लड़की की शादी उसकी मां जबरन 23 साल के लड़के से करवा रही थी।
जब इस शादी के बारें में मुकेरियां की एसडीएम कोमल मित्तल को दी। तो उन्होने संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत शादी वाले स्थान पर कारवाई करने के लिए भेज दिया। पुलिस को देखकर सभी के होश उड़ गए। सभी बाराती अपना मुंह छुपाने लगे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।



