गुरुग्राम: भोंडसी जेल में दो गैंगस्टरों के गुर्गों में हुई खुनी जंग, जेल वार्डन समेत एक दर्जन से अधिक घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भोंडसी जेल में गैंगस्टरों के गुर्गों के बीच किसीं बात को लेकर हुआ विवड खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया । दरअसल बुधवार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भोंडसी जेल में गैंगस्टरों के गुर्गों के बीच किसीं बात को लेकर हुआ विवड खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया । दरअसल बुधवार सुबह कैंटीन में समान लेने को लेकर हुए विवाद में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर और दिल्ली के बवाना के गैंगस्टर राजेश बवानिया के गुर्गे आपस में भीड़ गए । जेल सूत्रों की माने तो एकाएक हुए इस विवाद को निपटाने के चक्कर मे जेल वार्डनों को भी काफी चोटें आई है । बहरहाल जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कल देर शाम मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है ।

दरअसल दिल्ली देहात का रहने वाला गैंगस्टर राजेश बवानिया मंजीत महाल का काफी करीबी माना जाता रहा है और गुरुग्राम के रहने वाले गैंगस्टर बिंदर गुर्जर से भी इस दोनों गैंगस्टरों का गहरा याराना था । लेकिन किसीं बात को लेकर हुए विवाद के चलते अब मंजीत महाल ओर राजेश बवानिया का बिंदर गुर्जर से छत्तीस का आंकड़ा बताया जाता है और यही कारण बन गया इन दोनों गैंगस्टरों के बीच जेल में ही वर्चस्व की लड़ाई का । वही इस मामले में पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार की माने तो जेल प्रबंधन की ओर से कल देर शाम पुलिस को जेल में हुए झगड़े के चलते शिकायत दी गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है ।

वही जेल में गैंगस्टरों के गुर्गों के बीच यह झगड़ा नई रंजिश की ओर भी जरूर इशारा कर रहा है । पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम भी लगातार ऐसे गैंगस्टरों व इनके गुर्गो की हरकतों पर नज़र बनाये हुए है ।

भोंडसी जेल में दो गैंगस्टरों के गुर्गों में भिड़ंत

गैंगस्टर बिंदर गुर्जर ओर राजेश बवानिया गैंग के गुर्गों में खूनी जंग

कैंटीन से सामान खरीदते समय भिड़े गैंगस्टरों के गुर्गे

जेल वार्डन समेत एक दर्जन से अधिक घायल

जेल प्रबंधन ने बल प्रयोग से किये हालात काबू

जेल सुप्रिडेंट की शिकायत पर हुआ कल देर शाम मामला दर्ज

Watch Video

https://youtu.be/0XKsLNU3Jro

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *