ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार दो दिन से हो रही बारिश अमृतसर में कह बन कर सामने आई है और साथ सरकार के लाखों दावों की भी पोल खोल कर रखदी है। मिली जानकारी अनुसार बारिश के कारण मॉल रोड की सड़क धंस गई है।
जिस कारण वहां की आवाजाई ठप हो गई है। इतना ही नहीं सड़क धंस जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
गौरतलब है कि एक तरफ लगातार बारिश के कारण जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ जहां पर इस बारिश के कारण हादसे हो रहे है औऱ कई लोगों के तो घर भी ढह चुके है। गौरतलब है कि अमृतसर में सड़क के धंस जाने के कारम लोगों में काफी हफरा तफरी मच गई है। गहरा गड्ढा बन जाने के कारण आवाजाई को रोक दिया है।


