ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला में पुलिस ने लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लेने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी अनुसार गिरोह के सदस्य को काबू कर लेने के साथ साथ उनके पास से दो मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

