पंजाब सहित उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण बढ़ा बाढ़ का खतरा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब, हिमाचल और आस पास के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब, हिमाचल और आस पास के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन काफी अस्त व्यस्त हो चुका है।

rain

भारी बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हो रही है। सूत्रों से पता चला है कि ब्यास दरिया का में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने लगे है और कहा जा रहा है कि दरिया का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आने लगा है जिस कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे को आम आवाजाई के लिए बंद कर दिया गया है।

truck

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से लगातार बारिश आफत बन कर बरस रही है। जिस कारण पंजाब के किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस साल की बारिश ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट हुई है।

rain

बता दें कि मानसून सीजन जुन से लेकर 30 सितंबर तक का होता है। इससे पहले ही मौसम विभाग ने पंजाब में भारी बारिश का तीन दिन के लिए भारी बारिश का अर्ल्ट जारी किया हुआ था। इस चेतावनी के बाद दो दिन से लगातार बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *