अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब में लांच हुए इको फ्रेंडली कैरी बैग

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्रयासरत रहती एसजीपीसी की ने पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ मिल कर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्रयासरत रहती एसजीपीसी की ने पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ मिल कर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में इको फ्रेंडली लिफाफों की शुरुआत की गई | यह लिफाफे आलू और मक्की के शीरे से तैयार किये गए है और ये 3 महीने के बाद खुद व खुद नष्ट हो जाते है |

महीने में करीब 15 क्विंटल लिफाफों की होती है खपत: डॉ रूप सिंह

एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि इन लिफ़ाफ़ों की पहली खेप में करीब 2 क्विंटल लिफाफे पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड की ओर से मुहैया कराए गए है, जबकि 18 क्विंटल लिफाफे एसजीपीसी की ओर से खरीदे गए है,

श्री हरमंदिर साहिब में लांच हुए इको फ्रेंडली कैरी बैग

उन्होंने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब में हर महीने करीब 15 क्विंटल लिफाफों की खपत होती है। उन्होंने बताया की इन लिफाफों को अन्य गुरुद्वारा साहिबानों में भी मुहैया कराया जाएगा। जिनकी खरीद के लिए जल्द ही मीटिंग बुला कर खर्चा पास कर दिया जाएगा।

Watch Video

https://youtu.be/EaH-wBqOKSs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *