इंदौर: कार की टक्कर से होटल ढहा, 10 की मौत 25 घायल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार रात सरवटे बस स्टैंड पर एमएस नामक होटल की इमारत ढह गई | हादसा रात करीब…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार रात सरवटे बस स्टैंड पर एमएस नामक होटल की इमारत ढह गई | हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ |

indor Hotel

होटल के बाहर पार्क हो रही एक कार के बिल्डिंग के पिलर से टकराने को हादसे का शुरूआती कारण बताया जा रहा है | हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है | मरने वाले 10 लोगों में से 5 की पहचान को चुकी है जबकि अन्य 5 की शिनाख्त की जा रही है। मलबे में दबे लगभग 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

indore-building-collapse-cctv-footage

लोगों ने बताया कि एक अनियंत्रित कार होटल की बिल्डिंग से टकरा गई और तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग ढह गई। हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरवटे बस स्टैंड के पास हुआ हादसा बेहद दुखद है। हादसे पर हम नजर बनाएं हुए हैं।

indore hotel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *