ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2 अप्रैल को दलित समाज ने भारत बंद का आह्वान किया है |तो वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है | नाभा पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने दलित समाज के भारत बंद को लेकर केंद्र सरकार पर वार किया |
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार की नालायकी है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा | जिस कारण ही एससीएसटी समाज के खिलाफ फैसला आया है | पीएम मोदी पर वार करते हुए धर्मसोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी का चेहरा साफ हो गया है |
धर्मसोत ने दलित समाज के रोष को बताया सही
धर्मसोत ने 2 अप्रैल को होने वाले दलित समाज के रोष को सही बताया | स्पैशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट और मजीठिया के खिलाफ धर्मसोत ने कहा कि कानून के मुताबिक हम इनको पक्के हो कर पकड़ेंगे |
श्री दमदमा साहब में सियासी कॉन्फ्रेंस पर बोले धर्मसोत
13 अप्रैल को श्री दमदमा साहिब में राजनैतिक कांफ्रेंस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अकाली दल कांफ्रेंस करके लाभ लेने जाएगी लेकिन हम मर्यादा अनुसार मत्था टेकने जाएंगे | हम इनके जैसे मर्यादा नहीं तोड़ते |
Watch Video
https://youtu.be/Aj38fPvo1bM
