Jalandhar: जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी की पुलिस को मिली रिमांड़, लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन

Jalandhar Minor Murder Case: जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी को आज रिमांड़ मे ले लिया है. पुलिस कमिश्नर धनप्रीत…

Jalandhar Minor Murder Case:

जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी को आज रिमांड़ मे ले लिया है. पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर आज परिवार से दुख व्यक्त करने पंहुचे. परिवार ने आरोपि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इसके अलावा परिवार ने उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. आरोपि सिविल आस्पताल में भर्ती था जिसे छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने रिमांड़ में ले लिया. पुलिस की कर्रवाई न किये जाने को लेकर एक प्रदर्शन भी हु्आ था.

पुलिस ने आरोपि का रिमांड किया हासिल-

यह मामला जालंधर के वेस्ट हल्के के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का है. आरोपी को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज हरमिंदर सिंह रिपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया. वहीं दूसरी ओर आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एडीसीपी आकृषि जैन और डीसीपी नरेश डोगरा मृतक बच्ची के घर परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे. धनप्रीत कौर ने परिवार को आश्वासन दिया कि परिवार को पूरा इंसाफ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं पुलिस कर्मियों की लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई-

परिवार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. इस दौरान एएसआई मंगतराम सहित कुछ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए. पीड़ित ने कहा कि एएसआई घर में बैठकर एक घंटे तक चाय पीकर और उसके बाद बाहर आकर कह रहा है कि बच्ची घर में मौजूद नहीं है. जिसके बाद अब परिवार ने कहा कि उस एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

आरोपि ने बताई सारी घटना-

जानकारी के अनुसार रिंपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या की और शव को बाथरूम में छिपाया था. आरोपी ने अपने दोस्त को फोन कर रात में गाड़ी बुलाई थी, यह कहकर कि उसे तड़के सवारी लेकर जाना है, जबकि वह बच्ची का शव ठिकाने लगाने की फिराक में था. बच्ची के लापता होने से मोहल्ले में हंगामा मचा हुआ था. देर रात आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह एमजीएन स्कूल की बस चलाता है और पार्ट-टाइम टैक्सी ड्राइवर है. रिंपी ने गेट खोलकर उसे अंदर आने दिया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

एक थाना प्रभारी ने की दवाब बनाने की कोशिश –

परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पूर्व सीएम कैप्टन अमिरंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर दुख सांझा करने पहुंची है. वहीं परिवार ने कहा कि फास्ट ट्रैक पर केस लगाने का प्रशासन द्वारा आश्वास दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मृतक बच्ची के मामा का कहना है कि उनके घर घटना को लेकर 4 से 5 थाना प्रभारी पहुंचे थे. हालांकि कुछ थाना प्रभारियों ने उनके साथ सहयोग किया था, लेकिन एक थाना प्रभारी द्वारा उन पर दवाब बनाने की कोशिश की गई थी. परिवार का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए. इस केस को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करने को लेकर पूरा भरोसा दिलाया है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *