World Cup: महिला कबड्डी टीम फिर बनी चैंपियन: पीएम नरेंद्र मोदी और सिएम ने दी दी बधाई, टीम में हिमाचल का दबदबा

India Women Kabaddi Champions: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी को हराकर दूसरी बार वल्ड कप जीत लिया है. भारतीय टीम ने चीन…

India Women Kabaddi Champions:

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को चीनी को हराकर दूसरी बार वल्ड कप जीत लिया है. भारतीय टीम ने चीन की ताइपे को 35-28 से हराकर विश्व कप खिताब अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट में 11 देश शामिल थे. जिसमें भारत पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम सुक्खू सहित अन्य लोगों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की. इस टिम की हिमाचल की बेटियों का आहम योगदान रहा.

कप्तान और उप कप्तान भी हिमाचली-

भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश से पांच बेटियां खेलीं. टीम का नेतृत्व में सिरमौर जिले के शिलाई की निवासी रितु नेगी ने की. शिलाई ही रहने वाली पुष्पा राणा उप कप्तान रहीं. इसके अलावा सिरमौर जिले से ही साक्षी शर्मा, चंबा से चंपा ठाकुर और मंडी जिले से भावना ठाकुर ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
फाइनल मुकाबले कप्तान रितु नेगी चोटिल हो गईं.

हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थीं-

इस जीत में हिमाचल प्रदेश की बेटियों का योगदान विशेष रूप से चर्चा में है. भारतीय टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थीं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि पहाड़ों की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. इस शानदार जीत पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरी टीम को बधाई दी है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि यह जी. हमारी बेटियों के साहस, मेहनत और अटूट संकल्प का प्रतीक है. इन बेटियों ने साबित कर दिया कि पहाड़ की मिट्टी में पला हर सपना ऊंचाइयों को छूने का दम रखता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई-

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर राष्ट्र को गर्व महसूस कराने वाली हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई.

उन्होंने अद्भुत साहस, कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया है. उनकी यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी अपनाने, बड़े सपने देखने और लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने टीम की सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *