न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार या कहें रूस्तम अक्षय कुमार शनिवार को 50 साल के हो गए। जाहिर है नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर अक्षय कुमार का बर्थडे हो और सोशल साइट्स पर उनके चाहने वाले विशेज ना दें। फिर बात फेसबुक की हो या ट्वीटर की। हर जगह पर अक्षय कुमार को विशेज मिलती रही। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, रितेश देशममुख, हुमा कुरैशी, साजिद खान, रितिक रोशन, अनुपम खेर समेत क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी अक्षय कुमार को ट्वीटर पर बधाई दी।
वहीं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा “Happy Birthday to my best friend, the kindest man in the world, a wonderful father with the best dancey face and jeez all that hotness on top of it all #HappyBirthdayMrk.” इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अक्षय जमीन पर बैठे हैं और अपनी चार साल की बेटी नितारा से बात कर रहे हैं।
जिंदगी के 50 साल पूरे करने पर अक्षय कुमार ने अपनी आने वाले फिल्म ‘गोल्ड’ का फर्स्ट लुक भी जारी किया। यह फिल्म 1948 में भारतीय हॉकी टीम के ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने पर बेस्ड है। इस फिल्म के अलावा अक्षय फिल्म ‘2.0’, ‘पैडमैन’ और ‘मुगल : द गुलशन कुमार स्टोरी’ में भी काम कर रहे हैं।

