न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रात के अंधेरे में शव से लिपट कर रोती रही एक पत्नी और किसी का दिल नहीं पसीजा। सुबह होने पर तमाशा देखने वाले हिन्दुस्तान के लोग शव के पास खड़े जरूर नजर आए। यह मामला यमुनानगर के शादीपुर का है जहां पीजीआई में एक व्यक्ति की मौत के बाद एम्बुलेंस से उसके शव को लाया जाने लगा। लेकिन एम्बुलेंस ने बीच रास्ते में शव और महिला को उतार दिया। लाचार महिला रात भर शव से लिपट कर रोती रही, कोई मदद के लिए नहीं आया। सुबह किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को श्मशान घाट भिजवाने का काम किया।
सड़क पर पड़े शव के पास बैठकर रो रही ये वो अभागी महिला है महिला है जिसकी आपबीती सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी। दरअसल उत्तरप्रदेश के बलिया का धर्मेंद्र यहां एक फैक्टरी में काम करता था। अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो लाचार पत्नी उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गई। सिविल अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। जहां एक दिन बाद ही उसने दम तोड़ दिया। यमुनानगर में पति की डेड बॉडी को लाने के लिए जैसे-तैसे वहां से एम्बुलेंस मिली। एम्बुलेंस चालक की इंसानियत भी शायद मर चुकी थी और वो रात के अंधेरे में शादीपुर रोड पर डेड बॉडी और महिला को उतार कर चले गए।
हालात यह हो गया था कि जाने वाला चला गया, लेकिन जो जिंदा थे वो भी मुर्दे से भाग रहे थे। सुबह महिला को रोता देखकर भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। एक राहगीर ने महिला को रोता देख पुलिस को सूचना दिया। महिला ने बताया कि एम्बुलेंस रात को डेड बॉडी के साथ ऐसे ही सड़क पर छोड़ गई है। हैरानी की बात यह रही कि लोग आते रहे, तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। महिला ने बताया कि रात करीब 2 बजे एम्बुलेंस चालक शादीपुर रोड पर ही डेड बॉडी और उसे उतार दिया और भाग गए। वो रात भर वहां रोती रही लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति जो कि बिहार का रहने वाला था और काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गयी और एम्बुलेंस इनको यहां उतार कर चली गई। इसकी कोई जानकारी पहले नहीं थी। जैसे ही जानकारी मिली और डेड बॉडी को संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचाने का काम किया। जब इनसे से पूछा गया कि रातभर पुलिस भी पेट्रोलिंग करती है फिर भी किसी ने नहीं देखा और पब्लिक ने भी कोई मदद नहीं की। इस पर जवाब था कि किसी ने मदद नहीं की इस पर पुलिस कुछ नहीं कह सकती। पुलिस ने शव को श्मशान घाट भेज दिया।



