Punjab-Himachal Border Protest:
हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर अकाली दल अमृतसर द्वारा आज विरोध मार्च निकाला गया। जत्थेबंदियों के सदस्य बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने कसोल में हाल ही में हुई घटना के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कसोल में हुई घटना के दौरान सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान दस्तार (पगड़ी) का अपमान किया गया। गोलीबारी की घटना भी सामने आई जिस में पंजाब के युवा पर मामला दर्ज किया गया। लेकिन जिन्होंने मारपीट की ओर (Punjab-Himachal Border Protest) दस्तर उतरी उन पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ । इसी को लेकर संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
निष्पक्ष कार्यवाई की मांग
मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिन लोगों की भूमिका सामने आए, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। सिख जत्थेबंदियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Viral Video: अमृतसर में बुजुर्ग के साथ मारपीट की वीडियो वायरल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

