ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रूपनगर से आम आदमी पार्टी विधायक अमरजीत सिंह संदोहा पर खड में हमले के मुख्य आरोपी अजबिंदर सिंह और बचितर सिंह ज़मानत मिलने के बाद देर शाम रूपनगर जेल से रिहा हो गए । जेल के बाहर उन्हें मिलने काफी संख्या में नौजवान पहुंचे । आपको बता दें इससे पहले पांच आरोपियों को ज़मानत मिल चुकी है । जेल से बाहर आते ही अजबिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनपर धारा 307 लगाना बिल्कुल ही गलत था, क्योंकि वहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ कि धारा 307 लगानी पड़े । यह सबकुछ सरकार की मिलीभगत के साथ हुआ है ।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह पर कांग्रेस पार्टी के साथ मिलीभगत होन के आरोप लगाते हुए कहा की SSP रूपनगर के पास इनकी तरफ से अमरजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था । पर उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई ।अजबिंदर सिंह ने कहा कि सभी पुलिस और अधिकारियों को हिदायतें थी इसीलिए कोई कार्रवाही नहीं की गई ।
Watch Video
https://youtu.be/ZIbDP6HlqsQ
