जल निकासी न होने पर पानी में ही बैठ गए लोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून की शुरूआत के साथ ही हरियाणा में सरकार और प्रशासन के दावों की भी पोल खुलनी शुरू हो गई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून की शुरूआत के साथ ही हरियाणा में सरकार और प्रशासन के दावों की भी पोल खुलनी शुरू हो गई है। हरियाणा के हर जिले में जल भराव की समस्या तो एक आम बात हो गई है, लेकिन सरकार के दावों की सच्चाई अब उनके मंत्रियों के कार्यालयों में देखने को मिल रही है। यदि बारिश के दौरान आप फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने जा रहे है तो जरा संभलकर जाना, क्योंकि विपुल गोयल का कार्यालय भी बारिश के दिनों में पानी में डूब जाता है। FBD WATERअब आप समझ सकते है कि जब एक मंत्री का कार्यालय जल भराव की समस्या से नहीं बच पाया तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा ? बाइक चालक राजू और रोहित की माने तो वो काफी मुश्किल से सड़क पर जमा हुए पानी से निकलकर आए है। सेक्टर 17 से 16 की ओर जाते समय पानी भर जाने से उनकी बाइक भी बंद हो गई थी। रोहित ने बताया कि उन्हें तो 10 किलोमीटर तक पानी में बाइक को खिंचना पड़ा। काफी मुश्किल से वो पानी से बाहर निकल पाया। वहीं, सड़क पर जमा होने वाले पानी को लेकर लोगों ने पानी के बीच में ही बैठकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खैर देखना होगा कि अब मंत्री जी का कार्यालय डूबने के बाद क्या स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के लोगों को सालों से चली आ रही इस समस्या से छुटाकारा मिल पाएगा, या पिर सब कुछ पहले की ही तरह रहेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *