ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार की ओर से 69वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव जिला पटियाला के नाभा में मनाया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पौधा लगाकर करेंगे। पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के मुताबिक वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। पंजाब में हरियाली और वन अधिन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए चालू वर्ष 2018-2019 के दौरान 10 हज़ार एकड़ क्षेत्रफल पर पौधे लगाने की योजना है। ‘घर-घर हरियाली’ मुहिम के अंतर्गत अब तक 15 लाख से अधिक पौधे वनों, सरकारी, ग़ैर -सरकारी संस्थाओं, गांवों, घरों और किसानों की ओर से लगाए जा चुके हैं।
धर्मसोत ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू किये ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ के अंतर्गत वन विभाग कदम-दर-कदम आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में झुग्गी-झोंपड़ी और पिछड़े क्षेत्रों की पहचान करके वहां पौधे लगाने की विशेष मुहिम चलाने का फ़ैसला किया गया है, जिसके अंतर्गत 50 हज़ार पौधे लगाऐ जाएंगे। वन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा शुरू की गई ‘आई-हरियाली’ ऐप को अब तक राज्य के 2 लाख 70 हज़ार नागरिक अपने एड्रॉयड फोन के द्वारा डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐप के द्वारा अब तक 8 लाख पौधे सबंधितों को मुहैया करवाए जा चुके हैं।
Watch Video
https://youtu.be/UBYyhfi21yE
