लगातार हो रही भारी बारिश दिल्लीवालों के लिए बनी ‘राहत’ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश भर में बारिश ने अपना कहर मचाया हुआ है। बारिश के कारण कई जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए है तो कही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश भर में बारिश ने अपना कहर मचाया हुआ है। बारिश के कारण कई जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए है तो कही पर किसानों की फसल खराब हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त वयस्त हो चुका है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो गई है। गौरतलब है कि पंजाब में जहां बारिश आफत बन कर आई है तो वहीं दिल्ली में बारिश राहत बनी है।

rain

जी हां दिल्ली में लगातार तीन दिन तक हो रही बारिश जहां किसानों के लिए आफत बनी है तो वहीं दिल्ली में बारिश के कारण लोगों को बहुत ही राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में इस साल दूसरी बार ऐसा हुआ है जब बारिश के कारण दिल्ली की हवा में प्रदुषण कम हुआ है। मानसून के कारण दिल्ली की हवा प्रदुषण पैदा करने वाले तत्व बह गए है और लोगों को ताजा और साफ सुथरी हवा मिली है।

rain

सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय प्रदुषण कंट्रोल के आंकड़ों के अनुसार नई दिल्ली की हवा की गुणवता सूचक अंक 48 दर्ज किया गया है। ये अंक अच्छी श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के लोगों को प्रदुषित हवा से निजात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *