बारिश बनी मौत का कहर- प्रवासी मजदूर के कमरे की गिरी छत, दो की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में कल से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है। बारिश के कारण किसानों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में कल से हो रही लगातार बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है। बारिश के कारण किसानों की फसलों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। इतना ही नहीं नवांशहर में बारिश के कारण एक घर की छत गिर जाने की भी खबर सामने आई है जिस कारण छत गिर जाने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

accident

मिली जानकारी अनुसार प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था लगातार हो रही बारिश के कारण उनके कमरे की छत गिर गई जिस कारण हादसे में मजदूर और उसके बेटे की मौत हो गई।

accident

जबकि इस हादसे के कारण मजदूर की पत्नी और उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं मौके पर गंभीर जख्मी हुए मां बेटे को अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *