ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोगा में फोकल प्वाइंट के पास एक दर्दनाक हादसा हो जाने की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी अनुसार दो मोटरसाइकिल आमने सामने आ रहे थे और जल्दी के चक्कर में दोनों की आपस में टक्कर हो गई जिसके बाद एक मोटरसाइकिल सवार दूर गिर गया जबकि दूसरी मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति टिप्पर के नीचे आ गया।
जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि दिल दहला देने वाला हादसा निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं दूसरी तरफ ये हादसा 21 सितंबर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।


