ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेल की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम लोगों का जीवन बेहाल हुआ पड़ा है। हर आम इंसान मोदी सरकार पर सवाल उठा रहा है। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छु रही है। जिसके कारण लोगों को जीवन अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण वो भी समय आ जाएगा जब तेल के लिए लोगो को उधार लेना पड़ेंगा। इन्ही हालातों को दर्शाने के लिए लुधियाना में शिव सेना ने पेट्रोल –डीजल के बढ़ते दामों के कारण अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार संस्था की तरफ से पेट्रोल पंपों पर लोगों की तरफ से लोन मेला लगाया गया।
जिस पर लोगों का कहना था कि वह दिन दूर नहीं जब उनको तेल के लिए वास्तव में ही लोन लेना पड़ेगा। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार को तेल की बढ़ती मागों पर ध्यान केंद्रीत करने की भी अपील की।


