नई दिल्ली, 25 अगस्त । अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वहां की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। भारत वहां से अपने लोगों को निकाल कर वापस ला रहा है। इसी कड़ी में भारत ने अब 20 अफगान सिखों (Afghan Sikh) को वहां निकला है, जिसमें अफगानिस्तान की संसद सदस्य (women parliamentarians) अनारकली कौर भी शामिल हैं। भारत पहुंचने पर अनारकली कौर (Anarkali Kaur) ने बताया कि अफगानिस्तान की स्थिति अकल्पनीय है। आज का तालिबान पहले से ज्यादा बुरा है।
मीडिया से बात करते हुए महिला नेता ने भारत सरकार को युद्धग्रस्त देश से निकलने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति अकल्पनीय है। उन्होंने वहां किस समय क्या हो जाए, कुछ पता नहीं चलता। काबुल हवाई अड्डे (Kabul Airport) के हालात के बारे में बात करते हुए अनारकली कौर ने कहा वहां की स्थिति मीडिया में दिखाए जा रहे हालात से अलग है। वहां लगातार गोलीबारी हो रही है और इन गोलीबारी में हर दिन 3-4 से अधिक लोग मारे जाते हैं। उन्होंने कहा हर कोई सिर्फ यही सोच रहा है कि वो उस देश से कैसे बचेगा ?
