Action taken against encroachment in Kaithal: बस अड्डा और करनाल रोड से हटाया अतिक्रमण, 20 दुकानों का सामान जब्त

कैथल, 30 अक्टूबर कैथल शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए SP मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा- निर्देशों के तहत चलाई…

कैथल

कैथल, 30 अक्टूबर

कैथल शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए SP मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा- निर्देशों के तहत चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधिकारी  ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस तथा कैथल नगर परिषद की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।जो दूसरे दिन भी लगातार जारी है।

प्रशासन ने 20 दुकानों का सामान किया जब्त

दूसरे दिन बस अड्डा व करनाल रोड़ कैथल के पास दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। नगर परिषद की  टीम ने  20 दुकानो के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया गया। इससे एक दिन पहले  पुलिस व नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटवाया था।टीम द्वारा लोगों को समझाया गया कि कोई भी दुकानदार दुकान से बाहर सड़क पर सामान न रखे, वरना सामान को जब्त किया जाएगा।

सड़क पर अतिक्रमण से जनता परेशान

दुकानदारों द्वारा भी प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया गया।  दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने व दुकान के आगे व्हीकल खडा होने से रास्ता काफी तंग हो जाता है। जिससे आम जनता को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है। भविष्य में भी समय समय पर ऐसे ऐसे अभियान चला कर जारी रहेगें।

अन्य खबरें जानें –

Shimla में BJP विधायक रणधीर शर्मा बोले- कैंसर की 397 दवाएं सस्ती, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *