Ludhiana में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, 15 गाडियों ने पाया आग पर काबू

लुधियाना, 30 अक्टूबर लुधियाना में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग इतनी भयानक…

लुधियाना

लुधियाना, 30 अक्टूबर

लुधियाना में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग इतनी भयानक थी कि दूर से काले धुएं के  गुबार दिखाई दे रहा था। दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग के चलते लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

15 से अधिक गाडियों ने पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू  पाया। फिलहाल ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना में हुए नुकसान का सही आंकलन भी जांच के बाद सामने आएगा।

अन्य खबरें जानें –

Action taken against encroachment in Kaithal: बस अड्डा और करनाल रोड से हटाया अतिक्रमण, 20 दुकानों का सामान जब्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *