फिरोजपुर पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, 1,964 किलो आइस ड्रग और कार बरामद

फिरोजपुर, 8 सितंबर पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आरोपी को…

फिरोजपुर

फिरोजपुर, 8 सितंबर

पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.964 किलोग्राम ‘आइस’ ड्रग, एक कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं और ड्रग्स की सप्लाई कहाँ से हो रही थी।पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 अन्य खबरें जानें –

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप्प, जगह-जगह कूड़ा जमा, बीमारी फैलने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *