Abohar Sexual Assault: पंजाब के अबोहर में इंसानीयत को शर्मसार, 45 वर्षीय बुजुर्ग ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Abohar old Man Sexually Assault a Girl: पंजाब के अबोहर के थाना खुइयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने…

Abohar old Man Sexually Assault a Girl:

पंजाब के अबोहर के थाना खुइयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पडोस में ही रहने वाली करीब 7 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार (Abohar Sexual Assault) बनाया. मासूम बच्ची को सरकारी अस्पताल में मेडीकल करवाया गया. घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है. सुचना के अनुसार सात साल की बच्ची की मां ने बताया कि कल शाम को उसकी बच्ची व अन्य गली के बच्चे गली में पतंग उडाते हुए खेल रहे थे. इसी दौरान पडोस में ही रहने वाला 45 साल का एक व्यक्ति उनकी बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया. उसके साथ दरिंदगी की.

शरीर पर दरिंदगी के निशान –

कुछ समय बाद जब उन्होंनें बाहर अपनी बच्ची को संभाला तो वहां ना देखकर उसकी तलाश की तो पडोसियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे अपने घर ले गया था. जिस पर वे उक्त बच्ची को घर लाए और उसकी जांच की तो उसके शरीर पर दरिंदगी के निशान थे. जिस पर उन्होंनें इसकी सूचना संबंधत पुलिस थाने में दी और आज सुबह उसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया.

Abohar Sexual Assault जांच में जुटी पुलिस-

अस्पताल की महिला चिकित्सक डा. शिल्पा द्वारा बच्ची का मेडीकल कर उसके सैंपल जाचं के लिए भेजे गए और इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने में दी गई. डा. शिल्पा ने बताया कि बच्ची की मेडीकल रिपोर्ट आने पर अब पुलिस अधिकारी ही इस पर बनती कार्रवाई करेंगें. वहीं थाना खुईयां सरवर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि बच्ची के साथ गलत काम होने की सूचना मिलने पर उनकी पुलिस टीम ने तुरत बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका मेडीकल करवाया है.

45 साल का व्यक्ति पर आरोप-

इस मामले की जांच जिला फाजिलका की महिला इंस्पेक्टर मैडम ज्योति कर रही है. उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के अनुसार उनके पडोस में रहने वाला करीब 45 साल का व्यक्ति उनकी बेटी को अपने घर ले गया जिसकी सूचना पडोसियों ने उनहें दी तो बच्ची के परिजन व्यक्ति के घर पहुंचें तो वह बच्ची को छोडकर वहां से भाग गया. अब बच्ची का मेडीकल करवाया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसकी रिर्पोट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी. आरोपित को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा.

अन्य खबरें जानें-
https://livingindianews.co.in/home-page/punjabi-news/
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *