Abohar: अबोहर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड, जाली नोटों के साथ युवक पकड़ा, जानिए कैसे युवक ने सीखा नोट बनाना?

Abohar Fake Currency Gang: अबोहर के जम्मूबस्ती में नगर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली नोट छापने वाले गिरोह के एक सदस्य…

Abohar

Abohar Fake Currency Gang:

अबोहर के जम्मूबस्ती में नगर की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली नोट छापने वाले गिरोह के एक सदस्य को काबू में किया. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 178 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके पास से पुलिस को करीब 5200 की जाली करेंसी भी मिली है. पुलिस ने बताया कि सूचना थी कि जम्मू बस्ती गली नंबर तीन का रहने वाला नरेश कुमार उर्फ शंटी पुत्र रोशन लाल अपने घर में कलर प्रिंटर रखकर नोट तैयार कर रहा है. उसमें भारतीय करेंसी के 500, 200 व 100 रुपए के नकली नोट है. जिसे वह शहर के बाजार में अक्सर प्रयोग करता है.

जाली करेंसी देने जा रहा था आरोपी –

इसी बीच सूचना मिली की वह नए बन रहे बाईपास सीडफार्म रोड पर जाली करेंसी आगे किसी के देने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है. हवलदार जगजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर रेड की तो उसे 5200 की जाली करेंसी बरामद हुई. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचें और जांच पडताल करते हुए युवक को काबू कर लिया. पकडे गए युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 178 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

यू टयूब देखकर बनाता था नकली नोट-

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को अब अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल कर कडी पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने बताया कि पकडे गए युवक पर पहले भी कई मादक पदार्थ के मामले दर्ज हैं. यह यू टयूब देखकर नकली नोट बनाता था. इसके माता पिता की मौत के बाद ही इसने नशे का कारोबार छोडकर यह अवैध कार्य शुरू किया था.

अन्य खबरें जानें-

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का ट्रेलर रिलीजः फिल्म में मानवीय साहस, धैर्य और आशा की कहानी, जानिए क्यों चर्चा में है?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *