ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- एक ओर जहां अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र के रण में जुटे हैं तो वहीं उनके पिता अभय चौटाला भी इलाके के गांवों में जाकर अर्जुन को जिताने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं | कैथल पहुंचे अभय चौटाला ने कहा कि कौरवों से अर्जुन को बचाना है तो वोट से इनेलो को मजबूत करें |
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से इनेलो की टिकट को ओमप्रकाश चौटाला के आशीर्वाद के रुप में मानते हुए अर्जुन चौटाला के पक्ष में वोट करें। अभय चौटाला ने कलायत और पूंडरी हलके के गांव देवबन, जाखौली, कसान समेत करीब बीस गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश को इनेलो का परिवार बताया |


