ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अंबाला में चुनावी जंग कतई आसान नहीं है | यहां भी दलों के बीच जमकर जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं | इस बीच उम्मीदवारों का जिस तरह से यहां विरोध हो रहा है | उसे देखकर नहीं लगता कि यहां से जीत हासिल करना किसी के लिए आसान है | कालका में कुमारी शैलजा को अपने चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा |
शैलजा का विरोध करने वाले लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की | विरोध करने वाले वाल्मीकि समाज के बताये जा रहे हैं | जो कि कांग्रेस हाईकमान से नाराज होते हुए दिखे हैं।
Watch Video
