ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इसी बीच कुरुक्षेत्र के सियासी रण में अपनी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ मेहनत कर रहे अर्जुन चौटाला ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा ठोका है | पिहोवा के कई गांवों का दौरा करते हुए अर्जुन चौटाला ने युवाओं के लिए रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही |
उन्होंने कहा कि वो युवा हैं और और युवाओं की दिक्कतों को सुनते हैं | कुरुक्षेत्र की सभी समस्याओं से वो भलीभांती वाकिफ हैं | अर्जुन ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद लोकसभा में युवाओं की समस्याएँ और रोजगार को प्रमुखता से उठाएंगे।


