AAP नेता ने दी CM खट्टर को ‘मुर्गा’ बनकर वीडियो जारी करने की सलाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम खट्टर को हरियाणा के स्कूलों में शुरू किए गए सुपर ब्रेन (उठक-बैठक योग)…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम खट्टर को हरियाणा के स्कूलों में शुरू किए गए सुपर ब्रेन (उठक-बैठक योग) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, अगर इस योग से दिमाग तेज़ होता है तो सीएम हर रोज दस मिनट मुर्गा बनें और इसका वीडियो भी जारी करें।

CM KHATTAR

उन्होंने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी सलाह दी कि वे दोंनों भी दिमाग तेज़ करने करने के लिए उठक-बैठक करें। उन्होंने सराकार के इस फैसले को बेतुका करार दिया और कहा कि, ऐसे फैसले लेकर सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रही है।

AAP

 

बता दें, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ट ने प्रयोगात्मक रुप से सुपर ब्रेन योग (उठक-बैठक) लागू किया है। जिसमें बच्चे चौदह बार उठक-बैठक करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *